आयुष्मानः लाभ न देने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
देहरादून– आयुष्मान योजना का लाभ न देने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई अस्पताल सूचीबद्ध होने के बावजूद मरीजो को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने में आपत्ति जता रहे हैं। गलत जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डेंगू मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ न देने को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे । निजी अस्पतालों पर आरोप लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इन आरोपों का स्वास्थ्य मंत्री ने भी संज्ञान लिया। कहा कि कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने से इंकार नहीं कर सकता। इसके बावजूद सूचनाएं आ रही हैं कि
स्वास्थ्य मंत्री रावत ने लापरवाही बरतने पर दिए कार्रवाई के निर्देश ■ टोल फ्री नंबर 155368 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील
आयुष्मान कार्ड का लाभ देने में आनाकानी की जा रही है। गलत जानकारियां देकर परेशान किया जा रहा है। कहा कि अब भविष्य में इस तरह की किसी भी शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पतालों को इलाज सुनिश्चित कराना होगा। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पूरी तरह मरीजों को मिले, इस पर सभी को फोकस करना होगा। कहा कि अस्पताल भी खुद इस तरह की किसी भी लापरवाही से बचें। किसी भी तरह शिकायत मिलने पर लोग टोल फ्री नंबर 155368 पर खुद भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा 2026 होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त, सीएम धामी के सख्त निर्देश
लालकुआँ : बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा, सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
उत्तराखंड: यहाँ विधायक के बेटे को बेच दी सरकारी जमीन, पांच भाइयों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड(दुखद खबर): यहाँ फुटबॉल खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला, मौत !
उत्तराखंड: यहाँ फिर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद पोल से भिड़ा ट्रक
उत्तराखंड: नोएडा की गूंज रुद्रपुर तक, हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत, 8 घायल
देहरादून- नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल 

