- उपनलकर्मी आज से सत्याग्रह करेंगे।
देहरादून– समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। बुधवार से उपनल कर्मचारी ऊर्जा निगम और यूजेवीएनएल में सत्याग्रह शुरू करेंगे।
महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन नेगी और महामंत्री जयंती सिंह ने कहा की समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर लगातार हीलाहवाली की जा रही है। श्रम न्यायालय और
हाईकोर्ट की ओर से समान काम का समान वेतन देने के आदेश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी इन आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा है। उल्टा सरकार और निगम मैनेजमेंट हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई है। इससे साफ है की उपनल कर्मचारियों को लेकर कोई सहानुभूति नहीं है। कहा की पूर्व में तय हो गया था की
उपनल कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। जो कर्मचारी नियमितिकरण के दायरे में नहीं आ पाएंगे, उन्हें समान काम का समान वेतन दिया जाएगा। पांच साल तक काम करने वाले कर्मचारियों को विभागीय संविदा में लेने किया जाएगा।
की व्यवस्था बनाई गई थी। किसी भी मामले में कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी गई।
शासन ने उपनल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ देने के आदेश किए। 24 घंटे में इन आदेशों को पलट दिया गया। इससे साफ है की शासन स्तर से उपनल कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने वाले आदेश किए जा रहे हैं। इस अनदेखी के खिलाफ उपनल कर्मचारी बुधवार से सत्याग्रह अभियान शुरू करेंगे। सुबह दस से दो बजे तक ऊर्जा निगम और दोपहर बाद यूजेवीएनएल मुख्यालय में सत्याग्रह होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं 
