देहरादून-(बड़ी खबर) 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, इस बार स्टाप को भी अवकाश के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News: उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।14 जुलाई और 15 जुलाई को मौसम को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 16 जुलाई को रविवार पड़ रहा है। इसके बाद 17 जुलाई को हरेला का अवकाश है। यानी चार दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा, इस बार विद्यालयों के स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है।

जारी आदेश में उत्तराखंड राज्य के समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 और 15 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है, यह अवकाश विद्यार्थियों, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक वर्ग के स्टाफ हेतु भी होगा। इसके अलावा 16 तारीख को रविवार है और 17 जुलाई को हरेला पर्व की पहले से ही छुट्टी घोषित है।

ADVERTISEMENTS

आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जिलाधिकारियों को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि राज्य भर में लगातार अतिवृष्टि के कारण आपदाएं और भूस्खलन समेत बाढ़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली है उधर कई जगहों पर सड़क मार्ग बंद होने और बोल्डर गिरने तक की भी स्थिति दिखाई दी है राज्य में बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है, जिससे भारी नुकसान हुआ है मौजूदा समय में हरिद्वार जिले में जलभराव की सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं, स्कूली बच्चों पर इसका कोई असर ना पड़े इसके लिए एहतियाती रूप से यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

उत्तराखंड के जनपदों में 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के प्रत्येक जिले में 17 जुलाई तक लगातार बारिश की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट

14 जुलाई के लिए चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में येलो अलर्ट रहेगा, राज्य के बाकी जिलों में इस दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें