देहरादून-(बड़ी खबर) अगले 4 दिन इन जिलों में भारी से भारी बारिश के आसार, रहे सावधान!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 4 दिन बारिश से अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। खासकर नैनीताल,चंपावत, उधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट और बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल के साथ ही चमोली, पौड़ी समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जुलाई, 15 जुलाई, 16 जुलाई और 17 जुलाई को प्रदेश भर में भारी बारिश की आशंका है। और 18 जुलाई से करीब 1 सप्ताह तक बारिश से राहत मिलेगी लिहाजा मौसम विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ आपदा प्रबंधन विभाग में राज्य में सभी स्कूलों में अगले 2 दिन छुट्टी के निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें