बग्वालीपोखर के दीपक बिष्ट बने सैन्य अधिकारी, आईएमए देहरादून से पास आउट
द्वाराहाट। बग्वालीपोखर के ग्रामसभा बगूना निवासी निवासी दीपक बिष्ट ने भारतीय सैन्य,
अकादमी (IMA) देहरादून से पास आउट होकर सैन्य अधिकारी के रूप में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके माता गीता बिष्ट और पिता राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दीपक बचपन से ही मेधावी रहा है। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा महतगांव स्थित प्रिंस पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि आगे की शिक्षा दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सूरजमल विहार से पूरी हुई। उनकी प्रतिभा और लगन का प्रमाण यह है कि उनका चयन देश की तीनों सेनाओं में हुआ, लेकिन उन्होंने भारतीय थल सेना को चुना। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
समाज सेवा और प्रेरणा
अपने विद्यार्थी जीवन में दीपक ने गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए Edushala NGO के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को पढ़ाने का कार्य भी किया।
दीपक बिष्ट की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, परिवार के आशीर्वाद और सेवा के जज्बे का परिणाम है। उनका यह योगदान देश और समाज के लिए प्रेरणादायक है। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
दीपक ने अपने परिवार से मिली सेवा भावना और पहाड़ से गहरे लगाव को प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना में सेवा देने का सपना देखा। उनकी यह मेहनत और दृढ़ संकल्प आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उनकी दादी, स्व. लछिमा देवी, गांव में एक दाई के रूप में सेवा देती थीं और दीपक ने भी इसी सेवा भावना को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष 
