- पूर्व बैंक कर्मी से साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर की 52 लाख रुपये की ठगी।
उत्तराखंड – साइबर ठगों ने रेलवे रोड निवासी एक बुजुर्ग को करीब साढे आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। बुजुर्ग को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को रेलवे रोड निवासी योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया वह सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। बीते 13 सितंबर सुबह 9 बजे उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को तिलकनगर मुंबई का पुलिसकर्मी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड के आधार पर केनरा बैंक की मुंबई तिलक नगर शाखा में खाता खोला गया है। जिसमें कई लोगों ने धनराशि जमा की है।आपके खिलाफ 17 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जांच हमारे पास है। आप दो दिन के भीतर तिलक नगर मुंबई पुलिस में रिपोर्ट करें। योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने एफआईआर की कॉपी भी फोन पर भेजी और कहा कि हमने एक अकाउंट सीज किया है।
आपके अकाउंट और एफडी में जितनी धनराशि है उस एकाउंट में डाल दो। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें अकाउंट नंबर भी दिया। योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से बताए गए अकाउंट में अपनी सभी एफडी आदि के पैसे डाल दिए। बताया कि उन्होंने अपना लखनऊ का मकान बेचा था। जिसकी धनराशि की उन्होंने एफडी आदि की थी।
कुल साढ़े 52 लाख रुपये उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति के बताए अकाउंट में डाले। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ।एसपी देहात लोकजीत सिंह ने कहा कि बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराधों से बचने के लिए लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस तरह की धोखाधड़ी में धोखेबाज स्वयं को पुलिस या प्रवर्तन अधिकारी के रूप में पेश करते हैं और डर का माहौल पैदा कर ठगी करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया फोन पर ही होती है। कॉल करने वाला व्यक्ति वित्तीय धोखाधड़ी, ड्रग तस्करी या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी का भय दिखाते हैं। वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
