हल्द्वानी – उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया तो वही आज उनके द्वारा हल्द्वानी में बीजेपी के कुमाऊँ कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया जहाँ वो कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नजर आए, मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाते हुए उसे हिन्दुओ का विरोधी तक करार दे दिया, मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए, हमेशा भू माफिया और शराब माफिया को संरक्षण देने का काम किया, और सदैव हिंदुत्व विरोधी कार्य किया।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस में वो 45 सालों तक, तमाम पदों पर रहे और उसके बाद भी अगर वो कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए है तो इसका मतलब कांग्रेस में कुछ भी ठीक नही चल रहा है वही मथुरादत्त जोशी ने कहा कि वो अब बीजेपी के सच्चे सिपाही की तरह पार्टी में काम करेंगे और उनका पहला लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में बीजेपी, निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत कर आये । निकाय चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस राज्य विरोधी समाजवादी पार्टी के बैसाखी के सहारे चल रही है।।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
