उत्तराखंड: यहां यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती ने उठाया आत्मघाती कदम।

देहरादून- देहरादून में एक युवती ने डिप्रेशन में आत्मघाती कदम उठा लिया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यूपीएससी की परीक्षा में पास न होने से वो डिप्रेसन में थी। वे दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी करती थी। लेकिन कुछ समय से वो घर पर रह रही थी। खुदकुशी से पहले उसने अपनी चचेरी बहन को मैसेज भी भेजा कि ओके बाय मैं जा रही हूं लव यू बाय।

यूपीएससी की परीक्षा में असफल हुई एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपनी बहन को मैसेज किया जिसमें उसने अंग्रेजी में ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए…लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रेमनगर के विंग नंबर दो में युवती की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां देखा कि युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से इस संबंध में बात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी

उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग जब सुबह उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उसने अपनी चचेरी बहन को चार बजे के बाद एक मैसेज किया था, जिसमें उसने ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए…लिखा था।

एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह चार बजे उठी थी। इसके बाद उसने अपने लिए चाय बनाई। लेकिन, आधा कप ही चाय पी थी। उसने आत्महत्या से ठीक पहले चचेरी बहन को मैसेज किया और फिर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। एसओ के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। युवती का एक भाई दुबई में नौकरी करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें