हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निकाय चुनाव के तहत खर्च का ब्योरा नहीं देने पर निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. खर्च का विवरण नहीं देने वाले सभी प्रत्याशी हल्द्वानी नगर निगम से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं. निर्वाचन विभाग के आय व्यय प्रेक्षक शिवराज सिंह बिष्ट बताया कि मेयर के सभी 10 प्रत्याशियों ने शनिवार को चुनाव खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है. जबकि 130 पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अभी तक अपना खर्च का ब्यौरे नहीं दिया है।
उन्होंने बताया कि मेयर के चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी, बसपा के शिव गणेश व यूकेडी प्रत्याशी मोहन व निर्दलीय दीप चन्द्र पांडे, नवीन चन्द्र, भुवन चन्द्र पांडे, मनोज कुमार मन्नू, मनोज कुमार आर्य, आरपी सिंह ने अपना शनिवार तक चुनाव खर्च ब्यौरे दे दिया हैं.हल्द्वानी नगर निगम में पार्षद के 228 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि 3 प्रत्याशियों को निर्दलीय निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. कुल 231 प्रत्याशियों में से शनिवार तक सिर्फ 101 प्रत्याशियों ने ही चुनाव खर्च का ब्योरा दिया था हैं.जबकि 130 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया. चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर पहले चरण में शुक्रवार को 66 जबकि शनिवार को 64 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया. इन प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च ब्योरा की नोटिस का जवाब और खर्च नहीं दिखाई जाने पर उनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी. सभी नोटिस रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
