एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज नामांकन का दिन है। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के दावेदार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करेंगे। इससे पहले गुरुवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिसमें कुल 287 नामांकन पत्र बिके।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सात-सात, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए दो, सचिव के लिए चार, संयुक्त सचिव छात्रा के लिए 10 और कोषाध्यक्ष छात्रा के लिए 11 पर्चे बिके। सांस्कृतिक सचिव के लिए चार, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए 53, विज्ञान संकाय के लिए 49 और कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सबसे अधिक 133 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को पूरी तरह भरा हुआ पर्चा, 10 रुपये के स्टांप पर नोटरीकृत शपथपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कूल से अब तक की मूल अंकतालिकाएं व प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां, आईकार्ड और शुल्क रसीद की प्रति जमा करनी होगी। साथ ही प्रस्तावक और अनुमोदक के आईकार्ड व शुल्क रसीद की प्रतियां भी जरूरी हैं। सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी को सांस्कृतिक सहभागिता प्रमाणपत्र देना होगा।
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती की है। कॉलेज परिसर में प्रचार या कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति जरूरी होगी। वहीं शाम छह बजे के बाद सड़क पर समूह बनाकर चुनाव प्रचार या रैली निकालने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने प्रत्याशियों और समर्थकों से लिंगदोह समिति के नियमों का पालन करने की अपील की है।
नामांकन के बाद शनिवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। एमबीपीजी में मतदान 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
