हल्द्वानी: सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी सम्भाग संदीप सैनी ने बताया कि
2024-25 दिनॉक 02 जनवरी, 2025 का संदर्भ के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अर्न्तगत सत्यापन नहीं करवाने वाले ऑटो / थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा वाहन स्वामियों / चालकों के सत्यापन सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। उक्त के दृष्टिगत टैम्पो / ऑटो यूनियन वाहन स्वामी एवं चालकों के सत्यापन हेतु निर्देशित किया जाता है कि दिनॉक 15.01.2025 से 18.01.2025 तक शेष ऑटो वाहन स्वामी / चालकों के सत्यापन हेतु वाहन के सम्पूर्ण वैध प्रपत्रों एवं मय वाहन सहित प्रस्तुत होने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। ऑटो सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।उक्त अवधि के पश्चात् ऑटो सत्यापन नहीं किया जायेगा। बताया कि
टैम्पो / ऑटो यूनियन वाहन स्वामी / चालकों का सत्यापन कार्य पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सम्पादित किया जायेगा।सत्यापन हेतु आने वाले वाहनों को सम्भागीय परिवहन कार्यालय के मुख्य गेट से लगती बाहरी दीवार के निकट कतारबद्ध रूप से खड़ा किया जायेगा। सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के कक्ष संख्या 20 से टोकन प्राप्त कर उसी दिवस में सत्यापन कार्य कराया जायेगा। यदि किसी वाहन स्वामी / चालक द्वारा टोकन प्राप्त करने के उपरान्त उसी दिवस सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो उक्त वाहन स्वामी / चालक को अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा। प्रतिदिन 200 वाहन स्वामी / चालकों का सत्यापन किया जायेगा ।
वाहन स्वामी एवं चालक पहचान के रूप में न्यूनतम 02 आईडी एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो भी प्रस्तुत करेंगे। परिवहन विभाग से सत्यापन के उपरान्त प्रदत्त परिचय पत्र सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के निकटतम थाना /चौकी से पुलिस सत्यापन कराकर कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने पर ही रूट नम्बर का स्टीकर चस्पा किया जायेगा ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

