देहरादून: उत्तराखंड में बजट सत्र 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बजट सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है…लेकिन यह साफ हो गया है कि विधानसभा बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि आगामी बजट सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने पहले ही मुख्यमंत्री को बजट सत्र के आयोजन को लेकर अधिकृत कर दिया था…जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार की मंशा बजट सत्र गैरसैंण में कराने की थी…लेकिन उस समय भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी वजह से सत्र वहां आयोजित नहीं हो पाया था। इस बार पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं, ताकि बजट सत्र गैरसैंण में ही संपन्न कराया जा सके।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने जानकारी दी कि वित्त विभाग ने करीब एक महीने पहले ही सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी बजट मांगें ऑनलाइन पोर्टल पर भेजने के निर्देश दिए थे। सभी विभागों ने समय पर अपनी मांगें पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं और अब पोर्टल बंद कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विभागों से प्राप्त बजट प्रस्तावों का परीक्षण पूरा हो चुका है और अब एक-एक कर सभी विभागों के साथ बजट को लेकर चर्चा की जा रही है। यह प्रक्रिया करीब एक महीने तक चलेगी, ताकि विभागों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट को अंतिम रूप दिया जा सके।
वित्त सचिव ने बताया कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार का आम बजट पेश होना है। राज्य सरकार केंद्र के बजट का अध्ययन करने के बाद ही उत्तराखंड के बजट को अंतिम रूप देती है। इसके बाद बजट को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा और फिर विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
पिछले विधानसभा बजट सत्र में नगर निकाय, भूमि व्यवस्था, निजी विश्वविद्यालय, जीएसटी संशोधन, खिलाड़ियों को आरक्षण, पेंशन, विनियोग सहित कई अहम विधेयक पारित किए गए थे। सरकार का कहना है कि इस बार भी बजट सत्र में विकास, रोजगार और राज्य की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखकर अहम फैसले लिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

