किच्छा : किच्छा चीनी मिल ने 16 नवम्बर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 42.86 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया है। मिल के अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी ने बताया कि 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान RTGS के माध्यम से संबंधित गन्ना समितियों के जरिए किया गया।
सहकारी गन्ना विकास समिति, किच्छा – 6.60 करोड़
सहकारी गन्ना विकास समिति, हल्द्वानी – 1.08 करोड़
सहकारी गन्ना विकास समिति, पंतनगर – 91.85 लाख
सहकारी गन्ना विकास समिति, सितारगंज – 54.53 लाख
सहकारी गन्ना विकास समिति, गदरपुर – 2.57 लाख
इसके साथ ही किच्छा चीनी मिल ने इस पेराई सत्र में अब तक 20.53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है और 9.75% टू-डेट चीनी परता के साथ 1,96,790 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।
कृषकों से अपील:
अधिशासी निदेशक बाजपेयी ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे ताजा, साफ-सुथरा और पत्तियों से मुक्त गन्ना मिल को उपलब्ध कराएँ। साथ ही किसानों से कहा गया कि गन्ना पर्ची का SMS मिलने के बाद ही खेत में गन्ना काटें…ताकि मिल को हमेशा ताजा गन्ना प्राप्त हो और अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा 
