देहरादून: उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी बहुद्देशीय बांध और सौंग बांध पेयजल परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि दोनों परियोजनाओं के सभी चरणों का फ्लो चार्ट तैयार किया जाए और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और फर्स्ट, सेकंड तथा थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल नियमित रूप से कराने पर जोर दिया।

उन्होंने प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मुआवजा कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रभावितों के साथ संपर्क और विश्वास बनाए रखना जरूरी है।
सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना की कुल लागत ₹3678.23 करोड़ है और इसे जून 2029 तक पूरा किया जाएगा। वहीं सौंग बांध परियोजना…जो 130.60 मीटर ऊँची और 150 एमएलडी की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना की लागत 2524.42 करोड़ है और इसे नवम्बर 2029 तक पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी
हल्द्वानी :DM ने की जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में जंगलों के लिए पहला एआई कान
देहरादून :(बड़ी खबर) OSD के घर ED की छापेमारी के बाद बोले हरीश रावत में दोनों पदों से हटना चाहता हू
देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम 
