BJP MLA Arvind Pandey

उत्तराखंड में BJP विधायक अरविंद पांडेय के परिवार पर हुआ मुकदमा दर्ज, जानिए मामला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बाजपुर थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के भाइयों और भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा संजय कुमार बंसल की तहरीर पर दर्ज हुआ।

क्या है मामला:
संजय कुमार बंसल का आरोप है कि उनकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है…जिसका खसरा नंबर 417 है। उन्होंने जमीन का 417/6 हिस्सा जय प्रकाश तिवारी को आपसी समझ से देखभाल और काम कराने के लिए दिया था। लेकिन 21 जुलाई 2025 को प्राधिकरण ने उन्हें बुलाया और जमीन पर नए निर्माण को लेकर नोटिस दिया। संजय कुमार के अनुसार मौके पर मौजूद देवानंद, अमर पांडेय और उनके साथी उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि उन्हें धमकाते हुए कहा गया…तू कौन होता है? ये जमीन मेरी है, हम चाहे जैसे निर्माण करेंगे। विधायक अरविंद पांडेय मेरा भाई है।

संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने जमीन पर फर्जी तरीके से किरायानामा और दस्तावेज तैयार कर उनके अधिकार छीनने की साजिश की। उन्होंने कई बार जमीन लेने की कोशिश की…लेकिन धमकियों और डर के कारण कार्रवाई नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

पुलिस कार्रवाई:
संजय कुमार बंसल की तहरीर पर पुलिस ने देवानंद पांडे, मोहन पांडे, रामानंद पांडे और जय प्रकाश तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें