विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शक्ति नहर में डूबने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 21 जनवरी की देर शाम ई-रिक्शा चालक शक्ति नहर के किनारे पानी लेने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी कुल्हाल को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और नहर में खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात में युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद 22 जनवरी की सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें युवक का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आरिफ अली (25 वर्ष) पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोला गोकर्णनाथ, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) का निवासी था और वर्तमान में सहसपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहा था।
बताया गया कि आरिफ अपने परिवार के साथ कुल्हाल क्षेत्र स्थित भूरेशाह की मजार घूमने गया था। लौटते समय उसके बच्चे द्वारा ई-रिक्शा में गंदगी हो जाने पर वह रिक्शा धोने के लिए शक्ति नहर के पास गया…जहां यह हादसा हो गया।
एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक आशिक अली ने बताया कि देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया…लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह दोबारा तलाशी के दौरान युवक का शव बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
