रुद्रपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुद मीडिया के सामने आकर बताया कि उनके बेटे सौरभ राज बेहड़ ने अपने ऊपर हमला खुद ही करवाया था। इस खुलासे के बाद विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।
तिलक राज बेहड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें देर रात से ही इस मामले को लेकर जानकारी मिल रही थी और सुबह पूरी सच्चाई सामने आई। उनके अनुसार सौरभ ने अपने पार्षद दोस्त इंद्र के साथ मिलकर इस पूरी घटना की साजिश रची थी। सौरभ ने ही अपने दोस्त से कहा था कि उसके साथ कोई घटना कराई जाए।
विधायक ने कहा कि अगर यह बात समय रहते उन्हें या परिवार के किसी सदस्य को बता दी जाती…तो मामला यहां तक नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है। इसके लिए वे पूरे समाज, अपनी पार्टी, शुभचिंतकों और सभी राजनीतिक दलों से माफी मांगते हैं।
तिलक राज बेहड़ ने पुलिस द्वारा पूछताछ किए गए लोगों और उनके परिवारों से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी नेतृत्व तक ने उन्हें सहानुभूति दी, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि इस पूरे मामले के पीछे उनका ही बेटा होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सौरभ और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। यदि सौरभ उनसे इस बारे में खुलकर बात करता…तो कोई समाधान निकल सकता था। विधायक ने कहा कि शादी के बाद उन्होंने बेटे को अलग कर दिया था और उसका हक भी पहले ही दे दिया गया था।
भावुक होते हुए तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सौरभ ने उन्हें किडनी दी थी, इसी कारण उनसे भावनात्मक लगाव था…लेकिन जो उसने किया वह माफी के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वे बेटे से अपने सभी संबंध समाप्त करते हैं। यह कहते हुए विधायक फफक-फफक कर रो पड़े।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सौरभ बेहड़ ने आरोप लगाया था कि नकाबपोश बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया है….जिसके बाद उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय इस घटना से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था….लेकिन अब सच्चाई सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी 
