सावधान उत्तराखंड, यहां मिला है डेल्टा प्लस वेरिएंट केस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Rudrpur News- राज्य में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में मिला है। बुधवार को संक्रमित की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक लखनऊ निवासी है।

दिनेशपुर वार्ड नंबर तीन में अपने चाचा के घर आया हुआ था। उसने 29 मई को गदरपुर सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया। उस दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह कारोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर वह होम आइसोलेट रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !

आइसोलेशन की अवधि पूरा होने के बाद वह अपने घर लौट गया। इसके बाद उसका आरटीपीसीआर सैंपल जांच लिए एनसीडीसी लैब दिल्ली भेजा गया था। मंगलवार शाम को युवक की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय पहुंची तो उसमें डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई। 23 वर्षीय संक्रमित युवक बीटेक का छात्र है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज

बुधवार की दोपहर एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप पांडे पुलिस के साथ संक्रमित के रिश्तेदार के घर पहुंचे। वहां उन्हें चला युवक स्वस्थ होकर लखनऊ वापस चला गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार समेत पड़ोस के 40 लोगों के सैंपल लिए हैं और इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “सावधान उत्तराखंड, यहां मिला है डेल्टा प्लस वेरिएंट केस”

  1. Tum log kisi kam k nahi ho 15 din se kh rhe ho uttarakhand k Bageshwar jile m barish hogi y sch ni hua vidhayak ka survey kya khaàk krraoge

Comments are closed.