illegal hot mix plant

उत्तराखंड: बगड़ीहाट में BRO का अवैध हॉट मिक्स प्लांट सील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: डीडीहाट क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हॉट मिक्स प्लांट को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया। यह प्लांट बगड़ीहाट में टनकपुर-तवाघाट हाईवे के पास लगाया गया था और धौलीगंगा जल विद्युत परियोजना की हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे स्थित था।

पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक अवनीश कुमार ने प्रशासन को पत्र भेजकर हाईटेंशन लाइन पर लगे खतरे के बारे में अवगत कराया। पत्र मिलने के बाद तहसील प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की…जिसमें पता चला कि प्लांट लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस कारण प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से हॉट मिक्स प्लांट को सील करने का आदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे ने कहा कि अब भविष्य में प्लांट लगाने से पहले अनुमति लेना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी

विशेषज्ञों के अनुसार हॉट मिक्स प्लांट से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, जलवायु तापमान में वृद्धि और खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मशीनों और ब्लोअरों की तेज आवाज के कारण पास के लोगों, स्कूल और अस्पतालों में रहने वालों को परेशानी होती है। उड़ने वाली धूल फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन को प्रभावित करती है, वहीं लगातार धुआं और धूल से स्वास्थ्य समस्याएं जैसे अस्थमा, एलर्जी, आंखों और त्वचा में जलन बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत

सड़क किनारे रहने वाले लोग भी इससे परेशान हैं…..क्योंकि धूल और आवाज़ से उनके घर, दुकान और कपड़े लगातार प्रभावित होते हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब किसी भी स्थान पर हॉट मिक्स प्लांट लगाने से पहले सख्त अनुमति प्रक्रिया पूरी करना होगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें