हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक अपने पुराने दलित मित्र एवं कार्यकर्ता के घर भोजन पर पहुचे। CM धामी कार्यक्रम के तुरंत बाद पार्टी के बहुत पुराने अनुसूचित कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर राजपुरा भोजन पर पहुंचे। उन्होंने प्रातः नंदकिशोर आर्या को फोन पर कहा कि वह कार्यक्रम के बाद उनसेे मिलने आएंगे। अचानक ही मुख्यमंत्री का फोन सुनकर नंद किशोर आर्य गदगद हुये उन्होने मुख्यमंत्री धामी को भोजन का निमंत्रण दिया। नंदकिशोर आर्य वर्तमान मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है, नंदकिशोर आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबों के मसीहा है, उन्होंने मुझ जैसे गरीब के घर भोजन कर धन्य कर दिया। मुख्य मंत्री ने नन्दकिशोर की आंख के इलाज का वायदा किया नंदकिशोर के परिजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
अचानक राजपुरा में मुख्यमंत्री के आने से राजपुरा के निवासी गदगद हुये। राजपुरा निवासियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि यहां नशे का धंधा होता है मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश डीआईजी को मौके पर दिये। कुछ निवासियों ने अपनी अन्य समस्याओं का जिक्र किया जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। राजपुरा के कई निवासियों ने कहा एक पहला मुख्यमंत्री ऐसा है जो गरीब व दलितों की चिंता करते हैं राजपुरा में पहली बार कोई मुख्यमंत्री दलित और गरीब परिवार में भोजन करने पहुचे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 
