देहरादून- उत्तराखंड में ओमीक्रोन के मामले बढ़ने लगे हैं। आज कोरोना के इस वेरियंट की चार और लोगों में पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में ओमिक्रोन के अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रोन से ग्रसित पाए गए लोगों में तीन युवक और एक लड़की शामिल है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज लैब द्वारा 4 मरीजों की कोविड-19 सैम्पल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने के उपरान्त की गयी जिनोम सिक्वेन्सिग अनुसार सभी 4 मरीजों में ओमिक्रोन वैरियन्ट के होने की पुष्टि हुई है।
देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है , राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं राज्य के 08 जनपदों में आज कोरोना वायरस के 118 नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। वहीं ओमीक्रोन के 4 नये मामले सामने आए हैं।
राज्य में आज कोरोना के कुल 118 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 345205 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 331185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 118 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 85 ,हरिद्वार से 08 , नैनीताल जिले से 07, उधमसिंह नगर से 03 , पौडी से 07, टिहरी से 0, चंपावत से 02 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 03, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
