बाजपुर- देर रात बाजपुर थाने के सिपाही सहित उसके दो साथियों द्वारा एक पान के खोखे चलाने वाले युवक पर कार चढ़ा दी जिसके बाद युवक की मौत हो गई घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया रात को स्थानीय लोगों ने कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन किया जिसके बाद मौके पर एसएसपी उधम सिंह नगर और आईजी कुमाऊ रेंज न सिर्फ मौके पर मौजूद रहे बल्कि भारी फोर्स भी तैनात किया गया।
जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने बाजपुर थाने के सिपाही आरोपी प्रवीण कुमार सहित उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाइट ड्यूटी में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें👉देहरादून- कलाकारों, साहित्यकारों एवं लेखकों के लिए पेंशन योजना, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर तत्काल मौके के लिए डीआईजी कानून व्यवस्था भी रवाना हुए बाजपुर पहुंचकर डीआईजी कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की साथ ही पूरे हालातों का जायजा लिया मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दुखद है जिस तरह सिपाही द्वारा यह कृत्य किया गया वह बिल्कुल भी ठीक नहीं है तत्काल सिपाही सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाइट ड्यूटी में लगे दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है इसके अलावा इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए दूसरे थाने यानी काशीपुर के कोतवाल को जांच सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें👉नैनीताल- आज ऐसे मनाया जाएगा न्यू ईयर का जश्न, जानिए क्या हो रही है तैयारियां
गौरतलब है कि कल देर रात पान का खोखा चलाने वाले एक युवक को गुटखा और सिगरेट के पैसे मांगने के चलते बाजपुर थाने के सिपाही प्रवीण कुमार और उसके साथ आए दो युवकों ने कार से कुचल दिया जिसमें खोखा स्वामी गौरव रोहेला की मौत हो गई थी। जिसके बाद ही यह बवाल शुरू हुआ.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
