सिगरेट के पैसे मांगने पर पुलिस कांस्टेबल और उसके साथ आए दो लोगों ने पान के खोखे पर ही कार चढ़ा दी

BREAKING NEWS- बाजपुर में दुकानदार की ऐसे हुई मौत, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार, इलाके में भारी फोर्स मौजूद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार द्वारा गुटखा सिगरेट के पैसे मांगने पर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की पुलिस कांस्टेबल और उसके साथ आए दो लोगों ने तेज गति से दुकानदार पर कार चढ़ा दी इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हल्द्वानी उपचार के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई यह घटना इलाके में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पनप गया। घटना से गुस्साए लोगों ने दुकानदार का शव कोतवाली गेट पर रखकर प्रदर्शन किया जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार उसके साले जीवन और गौरव के खिलाफ धारा 302, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और काशीपुर कोतवाल संजय पाठक को मामले की जांच सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- नंदा गौरा योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई, जानिए अब अंतिम तारीख

ADVERTISEMENTS

घटना की जानकारी के मुताबिक बीती रात को बाजपुर में हल्द्वानी बस स्टैंड के सामने महेश रोहेला के बेटे अजय और गौरव की दुकान है है बीती रात को तीन लोग खोकर पर गुटखा व सिगरेट लेने कार से आए और जब दुकान स्वामी द्वारा पैसे मांगे गए, तो विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मौके पर ही कार चढ़ा दी जिसमें दुकान स्वामी गौरव रोहेला बुरी तरह घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अजय रोहेला की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई वहीं एसएसपी उधम सिंह नगर ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- इंडियन आइडल में पवनदीप ड्यूएट सिंगिंग में धमाल मचाने को तैयार, देखिए एक झलक

वहीं उप जिला अधिकारी एपी बाजपेई का कहना है कि फिलहाल हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है मौके पर फोर्स मौजूद है मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- इंडियन आइडल में पवनदीप ड्यूएट सिंगिंग में धमाल मचाने को तैयार, देखिए एक झलक

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें