new year in nainital

नैनीताल- आज ऐसे मनाया जाएगा न्यू ईयर का जश्न, जानिए क्या हो रही है तैयारियां

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- उत्तराखंड के एक मुख्य पर्यटक स्थल नैनीताल में इस वर्ष न्यू ईयर का जश्न साधारण और सामान्य तरीके से मनाया जाएगा । यहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डी.जे.पर डांस और जश्न पार्टी आयोजित नहीं कि जाएगी । हालांकि पर्यटकों की आवाजाही पर पहले जैसे सामान्य नियम ही लागू होंगे । देश दुनिया के पर्यटक हर वर्ष क्रिसमस से न्यू ईयर तक का जश्न मनाने के लिए नैनीताल व आसपास के हिल स्टेशन पहुंचते हैं ।

यह भी पढ़ें👉BREAKING NEWS- बाजपुर में दुकानदार की ऐसे हुई मौत, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार, इलाके में भारी फोर्स मौजूद

ADVERTISEMENTS

जश्न के साथ पर्यटक हिम्पात देखने का सपना लेकर भी पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा करते हैं । तापमान के सामान्य से अत्यधिक कम होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी गर्म कपड़े पहनकर सड़कों पर घूमते हैं । इस वर्ष मॉल रोड में न तो होटल एसोसिएशन ने म्यूजिक का इंतजाम किया है और न ही विद्युत सौन्दर्यकरण की व्यवस्था की है । हालांकि, मल्लीताल के माँ नयाना देवी व्यापार मंडल ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विद्युत सौन्दर्यकरण और हल्की आवाज में म्यूजिक की व्यवस्था की है । होटल प्रबंधन ने पूर्व वर्षों की भांति डी.जे.ब्लास्ट, म्यूजिक, गेम्स, कपल डांस आदि की जगह सोशियल डिस्टेंसिंग और कोरोना के बांकी नियमों का पालन करते हुए सामान्य सेलेब्रेशन की व्यवस्था की है । व्यापारियों को इस शान्त न्यू ईयर सेलेब्रेशन में भी शांति के साथ न्यू ईयर मनाने वाले पर्यटकों से पर्यटन सीजन बढ़ने की उम्मीद है ।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने परिवार संग किए बदरी-केदार के दर्शन
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली

यह भी पढ़ें👉 देहरादून- नंदा गौरा योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई, जानिए अब अंतिम तारीख

यह भी पढ़ें👉देहरादून- राज्य में शीत लहर का यलो (YELLOW)अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें