नैनीताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बुधवार को धारी और भीमताल ब्लॉक के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड़िया गांव के विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि हेड़िया गांव के स्कूल में 13 बच्चे पढ़ते हैं…लेकिन पिछले तीन दिनों से वहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर थे और वैकल्पिक व्यवस्था में भेजे गए शिक्षक भी बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र जंगली जानवरों के खतरे से प्रभावित है। ऐसे में बच्चों को बिना शिक्षक के छोड़ना गंभीर लापरवाही है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा गया है और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
वहीं धारी ब्लॉक स्थित संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। यहां सभी शिक्षक उपस्थित थे। सीडीओ ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों की क्लास भी ली और उन्हें मेहनत व अनुशासन का संदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज में हथियार लेकर पहुंचा युवक, छात्रों ने पकड़ा तो खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
एक प्रतिमा और दो बार अनावरण! मंत्री-विधायक के पहुंचने से पहले ब्लॉक प्रमुख ने काटा फीता, फिर ढक दी गई प्रतिमा
32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन
बनभूलपुरा मामले में आज नहीं आया फैसला, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली… अब इस तारीख पर नजर
उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी 
