रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। कुछ ही देर बाद कई युवक मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि झड़प के दौरान चाकू, लोहे के कड़े, लाठी और डंडों का इस्तेमाल किया गया।
घायलों का कहना है कि उन पर अचानक हमला किया गया…जिससे एक छात्र के सिर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संदिग्ध लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार 
