मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! अगले कई दिन उत्तराखंड में बरसेंगे बादल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 10 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। कई जिलों में भारी और बहुत भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर भी पड़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

वहीं टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी

7 और 8 अगस्त को भी कई पर्वतीय जिलों में तेज से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कें बंद होने की आशंका जताई गई है। कुछ इलाकों में बिजली और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें