देहरादून : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला इलाके में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए…जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसा इतना जोरदार था कि एक ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को भी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा भिड़ा…जिससे साइनबोर्ड पूरी तरह टूट गया।

यहीं नहीं, साइनबोर्ड गिरने से पास के पेड़ भी धराशायी हो गए। पेड़ों और मलबे के गिरने से सड़क किनारे स्थित एक पुराने कार शोरूम को भी नुकसान पहुंचा…जहां खड़ी कई गाड़ियों के ऊपर मलबा गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। एक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
