Adi Kailash Yatra 2026

उत्तराखंड: आदि कैलास यात्रा की डेट फाइनल, पहले दिन से ही बनेंगे परमिट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

धारचूला। प्रसिद्ध आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। एक मई से शुरू होने वाली इस पवित्र यात्रा के लिए उसी दिन से इनर लाइन परमिट जारी किए जाएंगे।

तहसील सभागार में एसडीएम आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने पेयजल, शौचालय, सड़क, घोड़े-खच्चर, रसोई गैस सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गुंजी क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए जल निगम को पंपों की मरम्मत कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया वहीं बीआरओ को टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पांगला और छियालेख में टॉयलेट निर्माण तथा जरूरत पड़ने पर पोर्टेबल शौचालय लगाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और संवेदनशील स्थानों पर मशीनें तैनात करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बिना टैगिंग और बीमा के घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक रहेगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि इनर लाइन परमिट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी होंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य

गौरतलब है कि आदि कैलास यात्रा में हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हाल के वर्षों में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां अप्रैल अंत तक पूरी कर ली जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें