रुद्रप्रयाग: आस्था और श्रद्धा के केंद्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं…ताकि यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे और यात्रा व्यवस्थाओं का जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सफर कर सड़क, सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जवाड़ी बाईपास, निर्माणाधीन सुरंग, तिलवाड़ा, बांसवाड़ा और कुंड-काकड़ागाड़ जैसे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी। उन्होंने सड़क सुधार, झाड़ी कटान, क्रैश बैरियर, साइनेज और सौंदर्यीकरण कार्यों को यात्रा से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
गुप्तकाशी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार रखने और हर स्तर पर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हेलीपैड, पुलिस चौकियों और लैंडस्लाइड जोन में दवाइयां, पेयजल और फूड पैकेट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने “ग्रीन यात्रा” पर जोर देते हुए प्लास्टिक मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। स्थानीय महिलाओं को “वोकल फॉर लोकल” के तहत जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम की यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 
