रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेक न्यूज़ को आज के दौर की बड़ी चुनौती बताया है। वह जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026’ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण भ्रामक खबरों का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे तथ्यों की पुष्टि कर ही खबर प्रकाशित करें और जनता तक निष्पक्ष व विश्वसनीय जानकारी पहुंचाएं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में रमेश पहाड़ी, चंद्रमोहन शुक्ला, संदीप थपलियाल और लक्ष्मी प्रसाद डिमरी को सम्मान दिया गया। वहीं लोक कला, संस्कृति और साहित्य से जुड़े प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है…जो समाज को जागरूक करने और जन मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के तकनीकी दौर में सही और सटीक जानकारी देना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौजूदगी रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम 

