नैनीताल। हौसले और जज़्बे की एक प्रेरणादायक मिसाल नैनीताल से सामने आई है…जहां न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहे छात्र श्रीवारी साह ने हाईस्कूल परीक्षा में 62.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है।
साल 2008 में जन्मे श्रीवारी बचपन से ही गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें चीजों को समझने में कठिनाई होती है और कई बार बेहोशी की स्थिति का सामना भी करना पड़ता है। इसके साथ ही वे करीब 75 प्रतिशत विजुअल डिसएबिलिटी से भी प्रभावित हैं।

इन तमाम चुनौतियों के बावजूद श्रीवारी ने हार नहीं मानी। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में लेखक (राइटर) की सहायता से परीक्षा दी और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल से 62.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
श्रीवारी के माता-पिता श्वेता साह और अधिवक्ता नीरज साह ने बताया कि उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में अपने बेटे का हौसला बनाए रखा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
श्रीवारी की इस उपलब्धि पर स्कूल, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह कहानी साबित करती है कि मजबूत इरादों और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
