नैनीताल जिले में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई जा रही फीस और अन्य शुल्कों को लेकर विरोध तेज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ती खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालय मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं।
बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय मानकों की पुस्तकों की जगह महंगे निजी प्रकाशनों की किताबें लागू की जा रही हैं, जिससे शिक्षा का व्यावसायीकरण बढ़ रहा है। साथ ही विद्यालयों में विभिन्न मदों में शुल्क वृद्धि और शिक्षकों के आर्थिक शोषण पर भी गंभीर सवाल उठाए गए।

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों की आय सीमित है, लेकिन स्कूलों द्वारा अग्रिम फीस वसूली उन्हें और अधिक परेशान कर रही है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा के अधिकार के तहत सभी कक्षाओं के लिए फीस की सीमा तय की जाए और एकरूपता लागू की जाए।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
