उत्तराखंड:(job Alert) केनरा बैंक में 3500 बंपर भर्तियां, 12 अक्तूबर तक करें आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

केनरा बैंक में 3500 बंपर भर्तियां, 12 अक्तूबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केनरा बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।

स्टाइपेंड: चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आयु सीमा:
अभ्यर्थी की आयु 01 सितंबर 2025 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 01 सितंबर 1997 से पहले और 01 सितंबर 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
आरक्षण के अनुसार एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार

आवेदन शुल्क:
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।
एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी

आवेदन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एनएटीएस पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर जाकर Student Registration के माध्यम से पंजीकरण करें।
  2. इसके बाद केनरा बैंक की वेबसाइट (https://canarabank.bank.in) पर जाएं।
  3. होमपेज पर Career → Recruitment → Know More पर क्लिक करें।
  4. “Engagement of Graduate Apprentice in Canara Bank under Apprenticeship Act, 1961 for FY 2025-26” शीर्षक वाले विज्ञापन को पढ़ें।
  5. Click here to Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण तिथि:
👉 आवेदन की अंतिम तिथि – 12 अक्तूबर 2025

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें