हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मैकेनिक तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सहित तीनों युवतियों को हिरासत में लिया। देर रात से सुबह तक चले हंगामे के बाद वार्ड सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना वार्ड तीन, वैलेजली लॉज क्षेत्र की है। वार्ड सभासद धर्मवीर ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के एक घर में एक युवक तीन युवतियों को लेकर आया है। सूचना मिलते ही वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। घर में छापा मारने पर युवक तीनों युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। यह देख मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। मौके पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अक्सर इसी घर में लड़कियों को लाता था। आरोपी की पहचान तसलीम निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। जिस घर से युवक और युवतियों को पकड़ा गया, वह वसीम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो तसलीम का परिचित है। पुलिस के अनुसार तीनों युवतियां हल्द्वानी शहर की ही रहने वाली हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी संख्या में बल मौके पर भेजा और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात 12 बजे से सुबह करीब चार बजे तक हंगामा जारी रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी थी।
एसएसआई रोहताश सिंह सागर ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर आरोपी तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों युवतियों को पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
