हाईकोर्ट ने हटाया स्थगन, 1352 चयनित एलटी शिक्षकों को जल्द मिलेगी नियुक्ति
देहरादून: प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (एलटी) के 1352 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से अटकी उम्मीदों को आखिरकार नई दिशा मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि हाईकोर्ट द्वारा इन पदों पर लगी नियुक्ति प्रक्रिया की रोक (स्टे) को हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यायालय के इस निर्णय से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो काफी समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। विभाग अब शीघ्र ही सभी 1352 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, और यह निर्णय उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
डॉ. रावत ने कहा कि नए शिक्षकों की तैनाती से विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
