लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी जहर का सेवन करने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट की हालत डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में अब भी नाजुक बनी हुई है, वही अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ चुकी उनकी धर्मपत्नी का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट उम्र 48 वर्ष की अपनी पत्नी उमा से किसी बात में बहस हुई, इसी बीच उमा ने घास सुखाने वाली दवा पी ली, पत्नी को अचानक जहरीला पदार्थ पीते देखा तो पति ने भी उसमें बची हुई शेष दवा स्वयं पी ली, और और तुरंत ही पत्नी को अपनी जीप में डालकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी धर्मपत्नी उमा भट्ट उम्र 43 वर्ष ने दम तोड़ दिया, वही प्रकाश का उपचार चल रहा है। उनकी हालत आज दूसरे दिन भी अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार प्रकाश की पत्नी को कम दिखाई देता था, इसी के चलते प्रकाश अधिकांशतः अपने रेस्टोरेंट से खाना लेकर आता था तथा कभी-कभी पत्नी को भी रेस्टोरेंट में लाकर खाना खिला देता था। उनके दो बच्चे एक पुत्र कमल और एक पुत्री कोमल है। और पुत्री नैनीताल तथा पुत्र हल्द्वानी में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं यहां पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे। आज मृत उमा का पोस्टमार्टम कर शव प्रातः 10 बजे घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया, आसपास के लोगों का भी शव देखकर बहुत ही बुरा हाल था, दोपहर 12 बजे गमगीन माहौल में उमा की शव यात्रा निकाली गई, और चित्रशिला घाट रानी बाग में उसका अंतिम संस्कार किया गया, उक्त घटना से क्षेत्रवासी अत्यधिक आश्चर्यचकित हैं।

उल्लेखनीय है कि 48 वर्षीय प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, तथा उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख मिजाज के प्रकाश भट्ट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है, उनकी पत्नी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन
देहरादून :(बड़ी खबर) IAS और PCS अधिकारियों के तबादले
देहरादून :(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई सीधी भर्ती की विज्ञप्ति
उत्तराखंड के हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी
हल्द्वानी: राजपुरा में नशे के कारोबार पर विधायक का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर भी सवाल
देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
लालकुआं :(बड़ी खबर) बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम मामला, वन अधिकार संगठन ने विधायक को दिया जवाब
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में 17 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर
CM धामी का बड़ा आदेश, अक्टूबर से खुद सड़कों पर उतरेंगे; अधिकारियों में मची हलचल
हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग 


