- वशरूम में मिला कैमरा-देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना आई सामने,रेस्तरां के टॉयलेट में मिला हिडन कैमरा।
देहरादून– देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टोरेंट की शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चकराता रोड स्थित रेस्टोरेंट के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ था।होटल में खाना खाने पहुंचे ग्राहकों की नजर अचानक कैमरे पर पड़ी तो हंगामा हो गया। देर रात कैंट कोतवाली पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा नोएडा की एक महिला अधिवक्ता परिवार सहित गुरुवार रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के लिए होटल पहुंची थी। जब वह बाथरूम गई तो वहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद था।अन्य लड़कियां भी बाथरूम गई तो कर्मचारी अंदर बाहर कर रहा था, जिसे देख वह अचंभित हो गए।इसके बाद एक महिला व युवती बाथरूम गई तो उनकी नजर छत पर पड़ी तो देखा कि वहां कैमरा लगा था, जिसकी उन्होंने फोटो ले ली। इसके बाद रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। कुछ ही देर बाद बाथरूम से कैमरा गायब था। रेस्टोरेंट मालिक को जब कैमरे की वीडियो दिखाने को कहा तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।होटल में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार मामला कैंट थाने पहुंचा, जहां कैंट कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर रेस्टोरेंट मालिक व सफाई कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया की देर रात देर रात कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में कैमरा लगा हुआ है जिस पर वहां कुछ लोगों द्वारा हंगामा भी काटा गया था जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची लेकिन वहां पर कोई डिवाइस नहीं मिली थी जिसके बाद शक्ति से सफाई कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उसने कबूला है कि उसने छत में कुछ कटिंग करके वहां पर कभी-कभी अपना कैमरा ऑन करके अपना मोबाइल रख देता था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : राज्य में अभी बदला रहेगा मौसम, देखिये रिपोर्ट
उत्तराखंड : यहाँ गुरु जी हों गए निलंबित
देहरादून: प्रेमनगर में लूट के बाद पुलिस से भिड़े बदमाश, एक ढेर, SHO घायल
आज नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर सीएम धामी, कई कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल
देहरादून: प्रेमनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, SHO घायल, एक बदमाश ढेर
चम्पावत : विपिन पंत ने संभाला चंपावत एसडीएम का कार्यभार
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने पूरी की क्षेत्रवासियों की मांग, रामनगर में रुकेगी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
नैनीताल में दूसरे दिन भी चला सख्त चेकिंग अभियान, 429 चालान, 22 वाहन सीज
उत्तराखंड: जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू
उत्तराखंड: उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, सीएम धामी ने लॉन्च किया “Himkaashth” प्लेटफॉर्म 
