- आयुष्मान योजना से हटाये गए 27 हॉस्पिटल,इन सभी 27 अस्पतालों को इस संबंध में जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड (देहरादून)- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेडियोलॉजी यूनिट स्टोर में लगी आग के बाद स्वास्थ्य प्राधिकरण एक्टिव हो गया है। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के तहत रजिस्टर्ड 27 ऐसे अस्पताल, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है उनको नोटिस जारी किया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ वीएस टोलिया ने इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर आयुष्मान कार्ड पर नए मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी है।
दरअसल, आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ के लिए इस योजना में 293 सरकारी और निजी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, लेकिन इन सभी अस्पतालों में से कई अस्पताल ऐसे हैं जिनके पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है. ऐसे में इन सभी अस्पतालों को स्वास्थ्य प्राधिकरण में नोटिस जारी करते हुए इन अस्पतालों के सूचीबद्धता को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है. स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 24 जुलाई को सूचीबद्ध अस्पतालों को पत्र भेजकर फायर एनओसी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके 27 अस्पतालों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया, एनओसी जमा नहीं कराई है. ऐसे में मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 27 अस्पतालों की सूचीबद्धता को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है. राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ वीएस टोलिया ने बताया अस्पतालों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. ऐसे में जब तक ये 27 सूचीबद्ध अस्पताल फायर एनओसी जारी नहीं कर देते तब तक सूचीबद्धता को बहाल नहीं किया जाएगा।
इन अस्पतालों की सूचीबद्धता अस्थायी निरस्त:⤵️
➡️कृष्ण हास्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, यूएसनगर।
➡️महाजन हास्पिटल, रुद्रपुर।
➡️महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल हास्पिटल, रुद्रपुर
➡️ओजस हास्पिटल ज्वालापुर, हरिद्वार।
➡️चारधाम हास्पिटल, देहरादून।
➡️पेनासिया हास्पिटल धर्मपुर, देहरादून।
➡️श्रीराम आईकेयर एंड नर्सिंग होम, रुद्रपुर।
➡️स्पंदन हार्ट सेंटर, ऋषिकेश।
➡️स्पर्श हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खटीमा।
➡️देवकीनंद हास्पिटल, काशीपुर।
➡️डॉ. कोहली लेप्रोस्कोपिक मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल, ऋषिकेश।
➡️जोशी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेलाकुई।
➡️लाइफलाइन सुपर स्पेशियलिटी एंड केजीएन मेडिकल सेंटर, रानीपुर।
➡️पैगिया हास्पिटल, काशीपुर।
➡️पेनासिया हास्पिटल, ऋषिकेश।
➡️प्रज्ञा हास्पिटल एंड पेरामेडिकल कॉलेज, झबरेड़ा कस्बा।
➡️प्रयास हास्पिटल, खटीमा।
➡️सहोता सुपरस्पेशियलिटी एंड न्यूरो ट्रामा सेंटर, यूएसनगर।
➡️डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल, देहरादून।
➡️आनंद हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खटीमा।
➡️देवभूमि हास्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, हरिद्वार।
➡️डॉ. टूरना सर्जिकल हास्पिटल, सितारगंज।
➡️गोविंद हास्पिटल, जोगीवाला।
➡️स्वास्तिक हास्पिटल , काशीपुर।
➡️तपन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर खटीमा।
➡️नवीन आई हास्पिटल, रुड़की।
➡️नेत्रम आई केयर, देहरादून।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम 
