सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। नानकमत्ता क्षेत्र के एक युवक से इंग्लैंड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 24 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर नगला प्रतापपुर नंबर चार निवासी मंदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात पंजाब के जालंधर निवासी अनिल कुमार औजला से हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते हुए इंग्लैंड में नौकरी और वीजा दिलाने का भरोसा दिया।
पीड़ित के मुताबिक वह आरोपी की बातों में आ गया और अपना पासपोर्ट उसे सौंप दिया। आरोप है कि अनिल कुमार ने अपने साथी हैदराबाद निवासी मो. अबरार अहमद के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार किए। बताया गया कि “जयंत रेडी इंटरनेशनल टाई क्वांडो अकेडमी हैदराबाद के नाम से नकली कागजात बनाकर वीजा प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया गया।
मंदीप सिंह ने बताया कि उससे और उसके पिता से सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर व्हाट्सएप पर मंगवाए गए। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वीजा के लिए आवेदन किया गया और उसे इंटरव्यू के लिए हैदराबाद बुलाया गया।
पीड़ित के अनुसार वहां आरोपितों ने उसे एक बंद लिफाफा दिया और बिना खोले बीएफएस कार्यालय में जमा करने को कहा। कुछ दिन बाद आरोपितों ने वीजा और हवाई टिकट की तस्वीरें भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी।
युवक ने बताया कि उसने अलग-अलग खातों में यूपीआई, आरटीजीएस और मोबाइल ट्रांसफर के जरिए करीब 17 लाख रुपये भेजे। इसके अलावा नवंबर 2024 में दिल्ली में सात लाख रुपये नकद भी दिए गए।
आरोप है कि आरोपित कई बार उसे दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट तक ले गए…लेकिन हर बार वीजा में दिक्कत बताकर वापस भेज दिया। लंबे समय तक टालमटोल के बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
