हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से लोग पानी की कमी से परेशान हैं। पहले गौला नदी में सिल्ट आने से जलापूर्ति प्रभावित हुई और अब कलसिया पुल के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण करीब 12 हजार की आबादी तीन दिन से पानी के संकट से जूझ रही है।
जानकारी के अनुसार शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से होने वाली जलापूर्ति बारिश के दौरान गौला नदी में गाद आने से प्रभावित हो गई थी। इसके चलते चांदमारी, काल टैक्स, ठोकर बस्ती, बद्रीपुरा, इंदिरा कॉलोनी और नई बस्ती समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही।
वहीं कलसिया पुल निर्माण कार्य के चलते पुलिस चौकी के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया। इसके कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र, बाजार क्षेत्र और वार्ड नंबर एक व 34 में लगातार तीन दिन तक पानी नहीं पहुंच सका।
जल संस्थान की ओर से राहत के लिए चार टैंकरों से पानी वितरित किया गया…लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फिर भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर टैंकर नहीं पहुंच पाने से लोगों को खुद पानी ढोना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों और बरसात में उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है और रविवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
इधर जल संस्थान ने पानी के टैंकरों की निगरानी के लिए नई व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। अब टैंकरों में जीपीएस लगाए जाएंगे, जिससे उनकी लाइव लोकेशन और रूट पर नजर रखी जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे पानी की सप्लाई में पारदर्शिता आएगी और शिकायतों का जल्दी समाधान हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
