हल्द्वानी :(बड़ी खबर) होम स्टे में छापा मिली खामियां ही खामियां

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

1. जे॰डी॰ होम स्टे स्थान दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती (निर्मला काॅन्वेन्ट स्कूल हल्द्वानी के निकट/पीछे) स्थित है, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल स्वामी नीरज षर्मा उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कमियाॅ पाई गयी-1. उक्त होम स्टे का पंजीकरण वर्तमान में टूरिस्ट गैस्ट हाउस के रूप में पंजीकृत पाया गया। जिसमें कुल 08 कक्ष है। 2. गैस्ट हाउस में कार पार्किंग पड़ोसी श्री पूरन सिंह सांगा की भूमि पर की जा रही है, कोई अनुबन्ध प्रस्तुत नहीं किया गया है। 3. उक्त गैस्ट हाउस में रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गयी है। 4. उक्त गैस्ट हाउस में 02 अग्निषमन यन्त्र लगाये गये है, जो एक्सपायर हो चुके हैं। 5. उक्त गैस्ट हाउस में रेस्टोरेन्ट संचालित नहीं है। 6. उक्त गैस्ट हाउस में कार्मिकों का पुलिस सत्यापन किया गया होना पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) UKSSSC ने अभ्यर्थियों से की यह अपील

उक्त गैस्ट हाउस होमस्टे के नाम से संचालित है जबकि होम स्टे में पंजीकृत नहीं किया गया है तथा गैस्ट हाउस में लगे अग्निषमन यन्त्रों की समयावधि समाप्त होने के उपरान्त भी उनको उपयोग में लिये जाने के कारण भविश्य में होने वाली किसी भी प्रकार की दुर्घटना को कारित होने से रोके जाने हेतु तत्काल अष्निशमन विभाग से कार्यवाही अपेक्षित है तथा पार्किंग की व्यवस्था भी न होने के कारण नियमानुसार कार्यवाही अपेक्षित है। 2. कुटुंब होम स्टे के निरीक्षण के दौरान मौके पर केयर टेकर श्री नीरज जोषी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कमियाॅ पायी गयी- 1. कुटुंब होम स्टे के स्वामी उक्त भवन में निवास नहीं करते हैं। 2. उक्त होम स्टे में कुल 06 कक्ष है। 3. उक्त होम स्टे में किचन/रेस्टोरेन्ट नहीं है। 4. उक्त होम स्टे में लगे अग्निषमन यंत्र में विनिर्माण की तिथि वर्श 2024 अंकित है जबकि समाप्ति की तिथि अंकित नहीं है। 5. उक्त होम स्टे में रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गयी है।6. उक्त होम स्टे में केयर टेकर श्री नीरज जोषी पुत्र श्री ललित प्रसाद जोषी निवासी काठगोदाम हल्द्वानी नारायण बिहार हल्द्वानी है। जिनका पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ है। 7. कार पार्किंग हेतु उचित व्यवस्था है। होम स्टे नियमावली में उल्लेखित प्राविधान जिसमें कि भवन स्वामी को भवन में निवास करना आवष्यक है, परन्तु उक्त होमस्टे में भवन स्वामी द्वारा स्वयं निवासी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण उक्त होम स्टे का पंजीकरण निरस्त किये जाने की संस्तुति की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बंदर का पीछा करते-करते शहर पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर बैठा देख सहम गए लोग
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘चोरों का खेल’!…दुकानों के तोड़े ताले, कैश गायब— CCTV में कैद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें