अल्मोड़ा। उत्तराखंड में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भतरौंजखान थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर ठगों ने खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताकर 8.8 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने बुजुर्ग को आतंकवाद के मामले में फंसाने और जेल भेजने का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया।
पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एटीएस पुणे का इंस्पेक्टर सुमित मिश्रा बताया। आरोपी ने कहा कि एक मोबाइल नंबर आतंकवादियों से जुड़ा है और उससे पैसे ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद ठगों ने कथित आतंकवादियों की तस्वीरें और फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें डराना शुरू कर दिया।
बुजुर्ग ने बताया कि ठग लगातार वीडियो कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में रहे। 10 मार्च से 13 मार्च तक उन्हें हर घंटे “आई एम सेफ” और “नेशनल सीक्रेट इज सेफ” लिखकर मैसेज भेजने को कहा गया। बाद में दूसरे नंबर से संपर्क कर खुद को नया जांच अधिकारी विजय खन्ना बताया गया।
ठगों ने बुजुर्ग को किसी को भी जानकारी न देने और मोबाइल सर्विलांस पर होने की बात कहकर मानसिक दबाव बनाया। इसके बाद गूगल-पे अकाउंट बनवाकर बैंक कार्ड सक्रिय करवाए गए और जांच के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा गया।
पीड़ित के अनुसार 18 मार्च से 31 मार्च के बीच नौ बार में कुल 8.8 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए। ठग हर घंटे मैसेज भेजने का दबाव भी बनाते रहे।
मामले का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुमित मिश्रा, विजय खन्ना और एक अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
