रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा में शादी को लेकर एक युवती के हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ने का मामला सामने आया है। युवती अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज युवती ने खतरनाक कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से बातचीत और प्रेम संबंध थे। युवती का आरोप है कि युवक पहले उससे शादी करने की बात कहता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया।
शनिवार रात युवक के मना करने के बाद युवती काफी नाराज हो गई। रविवार सुबह वह हल्द्वानी बाईपास के पास रेलवे लाइन के नजदीक पहुंची और वहां लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई।
युवती को पोल पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवती को समझाने की कोशिश की और काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
इस घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। युवती हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
