हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
हल्द्वानी – बालों को लंबा करने का जुनून हल्द्वानी की रेणु धरियाल को विश्व रिकॉर्ड तक ले गया। नौ वर्षों की मेहनत और बालों की लगातार देखभाल के बाद रेणु के 271.50 सेंटीमीटर (8 फीट 10 इंच) लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है। अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची गिनीज की टीम ने जांच और माप के बाद उनके रिकॉर्ड की पुष्टि की। रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का 257.33 सेंटीमीटर (करीब 8 फीट 5.3 इंच) लंबे बालों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है। रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई से भी महज कुछ सेंटीमीटर कम है।
2015 से बाल कटवाना किया बंद –
रेणु ने वर्ष 2015 में बाल कटवाना बंद कर दिया था। शुरुआत में लंबे बाल रखना उनका व्यक्तिगत शौक था, लेकिन समय के साथ यही शौक जुनून में बदल गया और उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य तय कर लिया। इतने लंबे बालों को संभालना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बालों को जमीन से दूर रखने के लिए वह खास तरीके से चोटी बनाती हैं। बाल धोने और उन्हें सुलझाने में कई घंटे लगते हैं, लेकिन रेणु नियमित रूप से उनकी देखभाल करती हैं।
महंगे प्रोडक्ट्स से दूरी, अपनाए घरेलू नुस्खे –
रेणु अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे सैलून ट्रीटमेंट और बाजार में उपलब्ध रासायनिक उत्पादों से दूरी बनाए रखती हैं। वह घर पर प्राकृतिक सामग्रियों से तेल और हर्बल शैंपू तैयार करती हैं। बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए वह मेथी दाना, कलौंजी और अदरक से तैयार होममेड सीरम का इस्तेमाल करती हैं। रेणु का कहना है कि इतने लंबे बालों को बनाए रखने के लिए धैर्य और नियमित देखभाल सबसे जरूरी है। उनकी वर्षों की मेहनत अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दुनिया के सामने है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
