देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की नई वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समिति से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समिति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने समिति की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखण्ड के विकास को और गति मिल सकती है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे अहम आधार है।
मुख्यमंत्री ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। ऐसे युवा आगे चलकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम में विधायक सुरेश सिंह चौहान सहित दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
