- उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,सीजन का पहला स्नोफॉल, बर्फ से लक-दक हुई पहाडों की चोटियां।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक मिजाज बदला और चारों धामों के साथ हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। इस बर्फबारी से न केवल पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई, बल्कि निचले इलाकों में भी बारिश और तापमान में गिरावट ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। चकराता में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली, जिससे इलाके के किसान और व्यापारी उत्साहित हो गए।
पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने इस स्थिति में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, निचले इलाकों में बारिश के कारण रबी फसल के लिए पानी की उम्मीद जगी है, जिसे किसान बेसब्री से देख रहे हैं।
केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी के साथ-साथ देहरादून जिले के जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। चकराता के लोखंडी में स्थानीय लोग इस मौसम के बदलाव का स्वागत करते हुए खुश नजर आए। मौसम में बदलाव के कारण केदारनाथ धाम का तापमान माइनस में चला गया, जो दर्शाता है कि सीजन की बर्फबारी का असर अब पूरी तरह से महसूस होने लगा है। सीज़न की ये बर्फबारी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक आकर्षण बन गई है, साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की सर्दी ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
