Weather Alert- उत्तराखंड में आसमान से आफत की बारिश अगले तीन दिन और जारी रहेगी। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले तीन दिन भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में अगले चौबीस घंटे में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया है। जबकि रविवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में अनेक स्थानों पर भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है। इसी तरह 30 और 31 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। एक और दो सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
मौसम केन्द्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और इसे लेकर Yellow Alert रहेगा।
अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
ऋषिकेश में पानी के वेग के कारण कटाव होने से रानीपोखरी में जाखन नदी में बना 57 साल पुराना मोटरपुल का हिस्सा दो स्थानों पर बह गया। देहरादून की ओर से आ रही एक कार, दो लोडर और एक बाइक पुल के टूटे हिस्से के साथ सीधे नदी में पहुंच गए। मोटरपुल का हिस्सा ढहने से गढ़वाल का राजधानी देेहरादून से संपर्क कट गया। प्रशासन ने वाहनों को नेपाली फार्म होकर देहरादून भेज रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
