UDHAM SINGH NAGAR- एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरने से पहले युवक ने अपने स्टेटस में अच्छा चलता हूं, दुवाओं में याद रखना भी डाला था। जिसे बाद में उसकी पत्नी ने हटा दिया था। युवक की मौत के बाद रुद्रपुर में कोहराम मच गया। गजरौला में शव लेने के लिए मां, पिता और भाई समेत अन्य रिश्तेदार रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के मटकोटा नैनीताल रोड निवासी वीरेंद्र चौहान के बड़े पुत्र अमित चौहान ने गजरौला में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास व ससुर को ठहराया था। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि वह मटकोटा बिजली घर में सब स्टेशन ऑपरेटर है। उन्होंने बताया कि अमित का विवाह 2017 को जिला बिजनौर के गांव मनुपुरा निवासी हिमानी से हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हुए।
अमित और उसकी पत्नी का लगातार विवाद होते रहता था। दोनों के बीच विवाद हुआ कि पंचायत तक बुलानी पड़ी। जिसमें अमित की पत्नी ने अलग रहने की बात कहीं। इसके बाद वह रुद्रपुर में ही किराए में रहने लगे। एक साल पहले अमित की नौकरी छूट गई। इस पर गजरौला रहने वाले उसकी पुत्रवधू के मायके वालों ने उन्हें नौकरी के लिए गजरौला बुलाया तो 27 जुलाई 2020 को अमित पत्नी और बच्चों के साथ गजरौला चला गया। 12 अगस्त को अमित उनके साथ बिजनौर, नूरपुर भी आया था।
गुरुवार सुबह उन्होंने अमित को फोन किया तो उसने बताया िकि अमित फोन घर में छोडक़र गया है। परिजनों का कहना है कि अमित ने अपने स्टेटस में अच्छा चलता हूं, दुवाओं में याद रखना का स्टेटस भी डाला था। इसके बाद जब पुत्रवधू से बात की तो उसने बताया कि हटा दिया है। रात आठ बजे फिर दोबारा फोन किया तो फिर वहीं जवाब आया कि वह घर नहीं आया है। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि अमित की पत्नीए सास और ससुर उसे परेशान किया करते थे। जिसके कारण ही उसने आत्महत्या की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी 
