- रुद्रपुर के छोटे प्रधान हत्याकांड का वांछित शूटर गुरप्रीत सिंह नौ साल बाद गिरफ्तार, विदेश भागा था किलर
रामनगर/रुद्रपुर: वर्ष 2016 में रुद्रपुर के चर्चित छोटे प्रधान हत्याकांड में वांछित कांट्रैक्ट किलर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एसटीएफ और रामनगर पुलिस ने नौ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ निवासी गुरप्रीत को रामनगर के ऊंटपड़ाव क्षेत्र से दबोचा गया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
शुक्रवार को रामनगर कोतवाली में कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरप्रीत ने वर्ष 2016 में रुद्रपुर में छोटे प्रधान की हत्या की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। मामले में कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद वह विदेश भाग गया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरप्रीत रामनगर क्षेत्र में किसी से मिलने आया है। इस पर एसटीएफ और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर ऊंटपड़ाव क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उत्तराखंड और पंजाब के कई थानों को भेजी गई है।
पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
